Skip to main content

दर्द का रिश्ता : दिल्ली में मिली केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना

RNE, NATIONAL BUREAU .

गिरफ्तार हुए दो मुख्यमंत्रियों की पत्नियां दिल्ली में मिली, इनमें अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और जेल जाने से पहले मुख्यमंत्री का पद छोड़कर गए हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना शामिल है। पीछे तस्वीर है संविधान निर्माता डा.भीमराम आंबेडकर की। संदेश है : संविधान और कानून से न्याय की उम्मीद। देश के दो मुख्यमंत्री इस समय चर्चा में है। पहले मुख्यमंत्री है झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन। जिनको ईडी ने खान घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर रखा है। उन्होंने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था। दूसरे दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है। जिनको सीएम रहते हुए ईडी ने गिरफ्तार किया हुआ है और वे जेल से ही सरकार चला रहे हैं।


इन दोनों मुख्यमंत्रियों की पत्नियों का कल मिलन हुआ और दोनों ने एक दूसरे को सांत्वना दी। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने कहा कि दो माह पहले जो स्थिति झारखंड में भी वो ही स्थिति अब दिल्ली में है। उन्होंने कहा कि मैं सुनीता का दर्द बांटने आयी हूं। अब हम मिलकर आवाज उठायेंगे।