Skip to main content

बैठक में संगठन की मजबूती व चुनावी तैयारी पर बनेगी रणनीति

** संगठन मजबूती पर होगी बात
** चुनावी तैयारी पर रणनीति

RNE, Network

कांग्रेस ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर सचिव व संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है। अब इन नए पदाधिकारियों सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बड़ी बैठक कल 3 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हो रही है। ये बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई है।

इस बैठक में नये पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेवारी बताई जायेगी और संगठन की मजबूती व विस्तार की कार्य योजना पर बात की जायेगी। खड़गे ने अधिकतर नये पदाधिकारियों को उनके प्रभार के राज्य आवंटित कर दिए हैं। उनको सम्बंधित राज्यों के लिए कार्य योजना बनाने के लिए भी निर्देश दिए जायेंगे।

इस साल चार राज्यों में चुनाव होने हैं, जिनमे से जम्मू कश्मीर व हरियाणा के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। झारखंड व महाराष्ट्र में साल के अंत तक चुनाव होने हैं। कई राज्यों में उप चुनाव भी है। इन सबकी रणनीति पर भी बैठक में विचार होगा।