Skip to main content

भाजपा संगठन महामंत्री ने मंत्रियों का लिया फीडबैक, जल्द करेंगे राज्य का दौरा

** मंत्रियों का फीडबैक लिया
** जल्द करेंगे राज्य का दौरा

RNE, Network

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिल्ली दौरे पर रहे और वहां उन्होंने भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष से मुलाकात की। ये मुलाकात उनके निवास पर हुई। बैठक काफी देर चली।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन के कामकाज पर चर्चा हुई। कुछ मंत्रियों के बारे में विशेष बात सीएम से की गई। उनका फीडबैक लिया गया। मंत्रियों का एक फीडबैक राज्य की सह प्रभारी विजया राहटकर भी दे चुकी है। राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं का मध्य ये मुलाकात हुई है। सीएम इससे पहले राज्यपाल से भी मिल चुके हैं।

जल्द होगा राज्य का दौरा

भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष शीघ्र ही राज्य का दौरा भी करेंगे। ये दौरा इस महीने के अंत या अगले महीने के आरम्भ में हो सकता है।