
मोदी सरकार के 11 साल पूरे, आज देश भर में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री बताएंगे 11 साल के शासन की उपलब्धियां
RNE Network.
केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो जाने पर आज से भाजपा बड़ा अभियान शुरू कर रही है, जिसमें वह जनता को 11 साल के शासन की उपलब्धियां बताएगी। संगठन के स्तर पर भी आज से कई कार्यक्रम शुरू होंगे।
आज दिल्ली के भारत मंडप में भाजपा का बड़ा आयोजन होगा जिसमें देश भर में चलने वाले ‘ संकल्प से सिद्धि ‘ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत पूरे देश में जनता से जनसंपर्क, सरकार के कामकाज आदि के बारे में बताया जायेगा। इसके लिए जिला स्तर और भी संयोजक बना दिये गए है।
आज ही देश के अनेक राज्यों में केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और 11 साल की उपलब्धियां बताएंगे। आज पीएम मोदी भी डिनर पर विदेश गये सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल से मिलेंगे और विदेशों से मिला फीडबैक जानेंगे।