Skip to main content

मौसम : सुबह मौसम खुशनुमा, हवा भी ठंडी, आज मेघगर्जन व बारिश के आसार

  •  प्रदेश पर मेहरबान है मानसून
  •  लोगों को मिल रही गर्मी से राहत

RNE, Bikaner

बीकानेर में मंगलवार की सुबह बहुत सुहावनी थी। रात ठंडी हो जाने के कारण सुबह भी हल्की ठंडी हवा चल रही थी जिससे उमस का असर बहुत कम था। आकाश में छाए बादल इस बात का अहसास करा रहे थे कि आज बीकानेर पर मानसून मेहरबान हो सकता है। मौसम अच्छा होने के कारण आज पिछले दो दिनों की अपेक्षा अधिक लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे ठंडे मौसम का पूरा मजा ले रहे थे।

राज्य में सक्रिय मानसून

मानसून की सक्रियता के कारण पूरे राज्य के तापमान में अच्छी गिरावट आई है। गर्मी का अहसास बहुत कम हो गया है। कहीं कहीं उमस जरूर रहती है मगर तापमान अधिक नहीं होता। हर जिले के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

कल जयपुर, सीकर, सवाई माधोपुर जैसलमेर में अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी – पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर चितौड़गढ़ से होकर गुजर रही है।

दो – तीन दिन 6 संभागों में बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन के कारण अगले दो – तीन दिन राज्य के छह संभागों में बारिश के आसार हैं। बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां होने की प्रबल संभावना है। आज शेखावाटी व उदयपुर संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

बीकानेर में मेघगर्जन के साथ बारिश

बीकानेर में आज मौसम अपनी करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 38. 4 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 29. 6 डिग्री दर्ज किया गया।