Skip to main content

RAJASTHAN : सेना के जवान पर दो बच्चों की मां ने एसिड फेंका, कारण जान हो जाएंगे हैरान !

RNE Network, Jhunjhunu.

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक महिला ने सेना के जवान पर तेजाब फेंका। दो बच्चों की मां घटना के बाद बच्चों को लेकर दिल्ली भाग गई। पुलिस ने महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच रिश्ते थे लेकिन उनमें खटास आने लगी थी।

जानिये इसलिए जवान पर फेंका तेजाब : 

घटना झुंझुनूं में सूरजगढ़ के गांव भापर की है। जानकारी मिली है कि महिला और सेना सेना के जवान में अफेयर था। महिला इसलिए सेना के जवान से नाराज हो गई क्योंकि वो अब इग्नोर करने लगा था। उसने सैनिक को सबक सिखाने के लिए उस पर तेजाब फेंक दिया।

तेजाब से आर्मी के जवान का चेहरा और शरीर झुलस गया। वारदात को अंजाम देकर दिल्ली भाग गई। पुलिस ने महिला के दो पुरूष साथियों को भी दबोच लिया है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है।

पति के साथ मजदूरी करने जवान के घर गई, अफेयर हो गया : 

प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि महिला और अपने के साथ लगभग तीन साल पहले पति आर्मी जवान के घर पर निर्माण कार्य में मजदूरी करने आई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गई। दोनों में मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई।

पिछले दिनों से इस महिला को शक हुआ कि सैनिक की जिंदगी में कोई और लडकी आ गई। इसी के चलते सैनिक ने उससे मोबाइल पर बात कम करना और इग्नोर करना शुरू कर दिया है।