Skip to main content

विमलादेवी नहीं रही, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस, 05 बजे अंतिम संस्कार

RNE, BIKANER. 

बीकानेर से एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता शशिकांत शर्मा की माताजी विमला देवी का आकस्मिक निधन हो गया है।

उनकी अंतिम यात्रा सायं 05 बजे शर्मा के वैद्य मघाराम कॉलोनी स्थित निवास से पारीक चौक श्मशान गृह जाएगी।

ममतामयी ऐसी कि जो मिला उसी की हो गई ‘माताजी’:

विमला देवी को जानने वाले सभी ‘माताजी’ ही मानते थे। सादगी और ममता की प्रतिमूर्ति विमलादेवी धार्मिक-आध्यात्मिक कर्म में लीन रहती। आस-पास रहने वाली अधिकांश महिलाएं उनके सामाजिक पारिवारिक नसीहतें लेती रहती।

भरा-पूरा परिवार छोड़ गई:

विमलादेवी के पति यानी भाजपा नेता शशिकांत शर्मा के पिताजी का देहावसान सालों पहले हो गया था। वे पांच पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई है। इनमें नाती-पोते सभी शामिल हैं।