Skip to main content

एमपी न्यूज: टॉफी से दांत खराब होते हैं लेकिन यहां टॉफी में ही दांत निकल आये!

RNE, Network.

टॉफी से दांत खराब होने की बात तो हर दिन होती है लेकिन अगर टॉफी चबाते वक्त इसमें से ही दांत निकल आये तो कैसा लगेगा! वह भी एक नहीं पूरे चार दांत। स्वाभाविक है कि टॉफी खाते हुए उसमें से चार इंसानी दांत निकल आये तो हो सकता है टॉफी चबाने वाला गश खाकर गिर पड़े या सदमे में आ जाए। कमोबेश कुछ ऐसा ही उस महिला के साथ हुआ जिसके साथ यह वाकया हुआ।

मामला यह है कि एक रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल अपने घर में बैठी चॉकलेट खा रही थी। उन्हें चॉकलेट थोड़ी हार्ड लगी लेकिन तब भी चबाई तो यह देखकर हैरान रह गई कि उसमें से इंसानी दांत निकले हैं। चार वयस्क दांत देखकर उनके होश उड़ने लगे। अच्छे से देखा-परखा तक पता चला कि ये आर्टीफिशियल दांत है।

घटना मध्यप्रदेश के खरगौन जिले की है। यहां रिटायर्ड प्रिंसिपल मायादेवी एक ग्राम ट्रस्ट की स्कूल में निशुल्क सेवाएं दे रही हैं। इस स्कूल में कई दानदाता, भामाशाह बच्चों का जन्मदिन सहित अन्य आयोजनों में शिकरत करने आते हैं। ऐसे की एक आयोजन में सभी शिक्षकों को भी टॉफिया दी गई। नामी कंपनी की टॉफी खोलकर ज्योंहि चबाई वह हार्ड लगी। सोचा यह टॉफी का क्रंची पार्ट होगा।

ऐसे में थोड़ा जोर से चबाया तो उसमें से दांत निकल आये। इन्हें देखकर एकबारगी बहुत हैरानी हुई। गौर से देखा तो पता चला कि ये नकली दांत हैं। प्राचार्य ने ये दांत संभालकर रखे हैं। स्कूल, स्टाफ के लोगों से लेकर आस-पास के लोग इन्हें देखकर हैरानी जता रहे हैं।

सावधान!हो सकता है बड़ा खतरा:

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि पैक्ड खाने-पीने की चीजों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं कर सकते। चॉकलेट जैसी वस्तु को तो अंदर से खोलकर या काटकर नहीं खा सकते। ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है।