Skip to main content

AAP ने संजय सिंह को दी अहम जिम्मेवारी,राज्यसभा में संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया

RNE, NETWORK.  

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पार्टी ने संसद में बड़ी जिम्मेवारी दी है। आप ने उनको अपने संसदीय दल का नेता बना दिया है। विदित रहे कि आप को अब राष्ट्रीय दल का दर्जा मिला हुआ है।

संजय सिंह को आप संसदीय दल का नेता नियुक्त करने की जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर एक पोस्ट लिखकर दी है। उन्होंने एक्स की पोस्ट पर लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सदा सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने का अवसर दिया है।