Skip to main content

पंजाब सिद्धू मुसेवाला स्टाइल में मारी गई गोली

आरएनई,नेटवर्क।

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व विधायक राठी के गले और कमर में गोलियां लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में बराही फाटक के पास कार से आए हत्यारों ने तबाड़तोड़ गोलीबारी की। इसमें राठी के तीन गैनमैन को भी गोली लगी है। इसमें एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई है। इस घटना के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए हैं। हरियाणा में इस घटना को लेकर तनाव हो गया है। घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनेलो के मीडिया सेल के इंचार्ज राकेश सिहाग और अभय चौटाला ने नफे सिंह राठी की मौत की पुष्टि की है। झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को जांच सौंप दी है। इस गोलीबारी के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है। शुरूआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच हुआ है। घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल और दूसरे सबूत इकट्ठा कर सबूत एकत्र किया गया है।

पंजाब सिद्धू मुसेवाला स्टाइल में मारी गई गोली

पंजाब में गायक सिद्धू मुसेवाला स्टाइल में प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोली मारी गई है। जिस तरह से हमलावरों ने जाल बिछाकर बराही रेलवे फाटक के पास गोलियां बरसाईं हैं। सबसे बड़ी बात यही है कि राठी जिस तरफ बैठे थे सारी गोलियां हमलावरों ने उसी तरफ से मारी है। इससे एक बात साफ है कि राठी की कई दिनों से रेकी चल रही थी। राठी कार की अगली सीट पर बैठे थे। सिद्धू मुसेवाला को इसी तरह से रेकी करके हत्या की गई थी। कार में उनकी सीट को ही सीधा निशाना बनाते हुए एक साथ सैंकड़ों गोलियां दागी गई थी। सिद्धू मुसेवाला को छह शॉर्प शूटरों ने गोली मारी थी। राठी को भी चार से पांच शॉर्प शूटरों ने गोली मारी है।

शक की सुई लॉरेंस और काला जठेड़ी पर

इनेलो अध्यक्ष नफे सिंह राठी के साथ एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई है। हमलावरों ने इतनी तेज गोलियां बरसाईं कि सुरक्षाकर्मियों को जवाबी फायरिंग का मौका तक नहीं मिला। हत्याकांड में गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर संदेह किया जा रहा है। लारेंस विश्नोई गैंग का यही स्टाइल है कि एक साथ कई शॉर्प शूटर अपने टारगेट को निशाना बनाकर तबाड़तोड़ फायरिंग करते हैं। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर लॉरेंस से जुड़े गैंगेस्टर काला जठेड़ी से राठी का विवाद चल रहा था। रोहतक-झज्जर में काला जठेड़ी का वर्चस्व है।