Skip to main content

Nagaur : यूनियन के प्रयासों से 08 साल बाद बीकानेर रेलवे क्रॉसिंग खुला, यातायात सुचारु

RNE Nagaur.

लगभग 08 साल पहले ओवरब्रिज का काम शुरू होने के साथ ही बीकानेर रोड पर बंद हुआ रेलवे क्रॉसिंग आखिरकार आज खुल गया। इसके लिए लंबे और निरंतर प्रयास करने वाले टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रूपसिंह पंवार के साथ स्थानीय निवासियों ने फाटक खुलने की खुशी मनाई।

दरअसल ओवर ब्रिज का कार्य लगभग आठ साल पहले शुरू हुआ। अब यह काम भी ठप पड़ा है। निर्माण कार्य के चलते बीकानेर रोड रेलवे फाटक को स्थाई रूप से बंद कर रखा था। ऐसे में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा था।

टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रूप सिंह पवार ने फाटक खुलवाने का बीड़ा उठाया और शहर वासियों के सहयोग से अभियान चलाया। अभियान की गंभीरता देखते रेलवे प्रशासन ने आज फाटक खोलने का निर्णय लिया। हालांकि फाटक खोलने पर यातायात व्यवस्था सुचारू हुई, लेकिन फाटक पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए मुसीबत बने हैं।