Skip to main content

Nagaur : छाती में दर्द की शिकायत पर कैदी को हॉस्पिटल लाये, वह वार्ड से भागा, पुलिस ने झाड़ियों में से ढूंढ़ निकाला

RNE Nagaur.

एक कैदी के भागने और कुछ ही घंटों में पुलिस द्वारा दबोच लिये जाने की खबर सामने आई है। घटना राजस्थान के नागौर जिले की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल में बंद सत्यनारायण जाट नामक कैदी ने सीने में दर्द की शिकायत की। ऐसे में पुलिस सुरक्षा में उसे नागौर के JLN Hospital लाया गया। यहां कैदी को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा था इसी दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के भागने की खबर से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। चारों ओर नाकाबंदी करवाई गई। सघन तलाशी शुरू की। आखिरकार मेहनत रंग लाई और फरार कैदी को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला।

दरअसल कैदी हॉस्पिटल के वार्ड से निकलकर झाड़ियों में दुबक गया था। नाकाबंदी होने के कारण कहीं निकल नहीं पाया। इस बीच तलाशी के दौरान शक होने पर पुलिस ने झाड़ियों मंे तलाशी अभियान चलाया और कैदी सत्यनारायण जाट उसके हाथ आ गया।