Skip to main content

नायडू बोले, 500 रुपये का नोट भी बंद किया जाये, आंध्रा के मुख्यमंत्री की बड़े नोट बंद करने की सलाह

RNE Network.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भ्र्ष्टाचार रोकने के लिए बड़े नोट पूरी तरह से बंद करने की सलाह केंद्र सरकार को दी है। इस आशय का बयान कल नायडू ने दिया है।


अपने बयान में आंध्रा मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि 500 रुपये का नोट बंद किया जाये, तभी खत्म होगा भ्रस्टाचार। कल एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में नायडू ने कहा कि सभी बड़ी मुद्राएं खत्म कर देनी चाहिये। तभी भ्र्रष्टाचार को मिटाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि 100 और 200 रुपये से नीचे के नोट ही चलन में रहने चाहिए। 500 रुपये के नोट की भी जरूरत नहीं है।