Skip to main content

कोरोना महामारी के कारण फैला बच्चों में निकट दृस्टि दोष

  • कोरोना महामारी बड़ा कारण
  • लॉकडाउन है इसका कारण

RNE NETWORK
एक नए शोध से पता चला है कि वैश्विक स्तर पर हर 3 में से 1 बच्चा अब मायोपिया यानी निकट – दृष्टि दोष वाला है या फिर दूर की चीजों को स्पष्ट नहीं देख पाता।
कोविड – 19 महामारी के बाद यह प्रव्रत्ति और भी बढ़ गई है। महामारी के दौरान लॉकडाउन में बच्चों ने स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया और बाहर कम समय बिताया। इससे उनकी दृष्टि पर असर पड़ा।


ब्रिटिश जर्नल ऑफ ओप्थेल्मोलॉजी में प्रकाशित शोध में 50 देशों के 50 लाख से अधिक बच्चों और किशोरों पर यह शोध किया गया। शोध से पता चला कि 1990 व 2023 के बीच निकट दृष्टि दोष तीन गुना यानी 36 प्रतिशत तक बढ़ गया है। सबसे अधिक जापान में 85 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया में 73 प्रतिशत बच्चे निकट दृष्टि दोष से ग्रसित है। पैराग्वे व युगांडा में यह लगभग 1 प्रतिशत है, जबकि ब्रिटेन, आयरलैंड और अमेरिका में 15 प्रतिशत है।