चूहे ने दिल्ली जा रही फ्लाइट को लेट कराया, इंडिगो की यह फ्लाइट कानपुर से दिल्ली जा रही थी
Sep 22, 2025, 08:27 IST
RNE Network.
एक छोटे से चूहे ने इंडिगो की एक फ्लाइट को लेट करवा दिया। यह फ्लाइट कानपुर से दिल्ली जा रही थी।
कानपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार को चूहे की वजह से 3 घन्टे लेट हो गयी। यात्रियों व क्रू को चूहा दिखाई दिया था। सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारकर एयरपोर्ट लाउंज में लाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने पूरे विमान में चूहे को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
एयरलाइन के टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू ने मिलकर विमान के हर कोने की जांच की। तब चूहे को पकड़ा गया। करीब 3 घन्टे बाद रविवार शाम 6.04 बजे उड़ान भरी। 189 सीटर विमान में 172 यात्री सवार थे।