दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, मतीन अहमद आप में शामिल
Nov 11, 2024, 09:18 IST

RNE, NETWORK . अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव है और कांग्रेस यहां फिर से खड़ा होने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। दो दिन पहले ही कांग्रेस ने दिल्ली में भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर यात्रा शुरू की है। जिसमें बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं। मगर आज आप ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया।
पांच बार के विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मतीन अहमद ने पार्टी से किनारा कर लिया। वे अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप में शामिल हो गये। केजरीवाल उनके निवास पर उनसे मिलने गये। इस दौरान दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन भी उपस्थित थे। आप ने दिल्ली में कांग्रेस को ये बड़ा झटका दिया है।





