Movie prime

दिल्ली में फिर शुरू हुआ धमकी भरे ईमेल का सिलसिला, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी व जालंधर के कुछ स्कूलों को भी धमकी मिली

 

RNE Network.

ईमेल या अन्य जरियो से एक बार फिर धमकियां देने का सिलसिला आरम्भ हो गया है। दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के बाद इस तरह की धमकियों का सिलसिला तेजी से बढ़ गया है। दिल्ली की स्कूलों को पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। कुछ कोर्ट को भी धमकी के ईमेल मिले। अन्य कई संवेदनशील स्थानों को भी इस तरह की धमकियां मिली।
 

कुछ दिनों से इस मामले में शांति थी मगर धमकी देने का सिलसिला फिर आरम्भ हो गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस और मिरांडा कॉलेज को सोमवार को ईमेल से बम की धमकी मिली। कैम्पस खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शुरुआती तौर पर कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसी तरह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और जालंधर के कुछ स्कूलों को भी ऐसे ही धमकी भरे ईमेल मिले है।

FROM AROUND THE WEB