Movie prime

भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवाई ने बीकानेर आने का निमंत्रण स्वीकारा

 

RNE Bikaner. 

बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में बार पदाधिकारीयों एवं अधिवक्ताओं ने केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिलकर विभिन्न मुद्दों और एडवोकेट्स और बार समस्याओं पर चर्चा की तथा भारत के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की मंशा जताई 

ho

भाजपा जिला उपाध्यक्ष और कानून मंत्रालय और हाईकोर्ट मामले के बार एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि आज बार एसोसिएशन बीकानेर अध्यक्ष विवेक शर्मा बार एसोसिएशन सभापति कमल सिपानी एडवोकेट अशोक प्रजापत एडवोकेट संदीप स्वामी एडवोकेट तेज करण सिंह राठौड़ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जगदीश सोलंकी सहित शिष्ट मंडल ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के निर्देशन में देश के मुख्य न्यायाधीश बी आर भूषण रामकृष्ण गवाई से सुप्रीम कोर्ट स्थित चैंबर में कोर्ट मध्यांतरण में गुलदस्ता भेंट कर मुलाकात की और बीकानेर आने का निमंत्रण दिया 
बार एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश बी आर गवाई ने सह हर्ष हमारा निमंत्रण स्वीकार किया और इसी माह की लगभग 20 तारीख को बीकानेर आने का कार्यक्रम बन रहा है 
बार सभापति कमल सिपानीं ने मुख्य न्यायाधीश की शानदार और सहज और गरिमामयी मुलाकात के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार जताया
एडवोकेट अशोक प्रजापत ने मुख्य न्यायाधीश गवाई को बीकानेर के गौरवमयी इतिहास और करणी माता मंदिर की महिमा और स्वर्णी धोरों,गजनेर पैलेस की भव्यता से अवगत करवाया 
एडवोकेट संदीप स्वामी और एडवोकेट तेज करण सिंह राठौड़ ने सी जे आई से मुलाकात को ऐतिहासिकपल बताते हुवे कहा की हमारा सपना साकार हुआ है
इस मुलाक़ात से पूर्व अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

FROM AROUND THE WEB