Movie prime

कॉकरोच जनता पार्टी : शर्तें पूरी नहीं तो सड़क पर फिर से उतरेगी CJP , सरकार से नहीं मिली लिखित गारंटी, मंथन जारी

 

 

RNE, NETWORK.

GEN-Z आंदोलन में शामिल युवाओं पर पुलिस कार्यवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। इस पर मंथन चल रहा है।
 

पार्टी को मंगलवार तक सरकार से आंदोलन खत्म करने के समय तय शर्तों को पूरा करने की लिखित गारंटी का इंतजार था, पर समय सीमा बीतने के बाद भी कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद बुधवार से पार्टी ने आगे की रणनीति पर चर्चा आरम्भ कर दी। 
पार्टी का कहना है कि युवाओं पर कार्यवाई नहीं रुकी व शर्तें पूरी नहीं हुई तो फिर सड़कों पर उतरेंगे। आंदोलन की अगली रणनीति बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी सलाह ली जाएगी। एक - दो दिन में सरकार को अल्टीमेटम भी दिया जा सकता है।

सोशल मीडिया को नोटिस


दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स को नोटिस जारी कर बिना जांच - परख साझा की गई खबरों, फर्जी पोस्ट, एडिटेड तस्वीरों और डीपफेक वीडियो को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।


ऐसे उलझा है यह पेंच


सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पहले से दर्ज एफआईआर में राहत नहीं दी जानी चाहिए। सरकार ने यह बात सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को बताई है। दास का कहना है कि आंदोलन खत्म होने के समय तय शर्तों को उसी भावना से लागू किया जाना चाहिए। 
आंदोलन के दौरान और उसके बाद में युवाओं पर कई एफआईआर दर्ज हुई। कुछ लोगों को पुराने मामले में भी भागीदारी के आधार पर उठाया गया। इसके अलावा अन्य लोगों की ओर से दर्ज कराए गए मामलो ने भी स्थिति को जटिल बना दिया है। दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बंगाल में कार्यवाई जारी है। बुधवार को जंतर मंतर आंदोलन में भोजन - पानी की मदद करने वाले मोहम्मद जुनैद ने पुलिस कार्यवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

दिपके बोले, जल्द उतरेंगे सड़कों पर

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि जंतर मंतर आंदोलन में छात्रों का खून बहा है। सरकार ने यदि अब भी कार्यवाई नहीं रोकी तो पार्टी बहुत जल्द सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन समाप्त करते समय सरकार ने जिन शर्तों को स्वीकार किया था, उन्हें पूरा करना चाहिए।

FROM AROUND THE WEB