Movie prime

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम  ने 5.5 करोड़ का सोना पकड़ा

 

RNE Network.

विदेश में मिल रहे सस्ते सोने व भारत में बिक रहे महंगे सोने के कारण इन दिनों सोने की तस्करी बढ़ गयी है। विदेश से लोग सोना लाने का प्रयास कर रहे है। इन स्थितियों के कारण अब कस्टम विभाग ने हवाई अड्डों पर सुरक्षा कड़ी कर जांच भी शुरू कर दी है। 
 

लोग अजब गजब तरीके से सोना छिपाकर लाते है, मगर कस्टम की नजर से नहीं बच पाते। पकड़े जाते है। ऐसा ही वाकिया दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर देखने को मिला।
 

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कस्टम ने भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक को 5.5 करोड़ रुपये कीमत की 115 गोल्ड बार की तस्करी में गिरफ्तार किया है। सैन फ्रांसिसको से आये यात्री ने पैंट की गुप्त जेबों में 3565 ग्राम सोना छिपा रखा था।

FROM AROUND THE WEB