LJP : राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर जोर
Jun 1, 2026, 19:47 IST
RNE Gurugram.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केंद्रीय कार्यालय में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लेबर सेल के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राम बाबू गुप्ता की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष (लेबर सेल) राजेश पासवान ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
जारी नियुक्तियों के अनुसार धूप सिंह को जिलाध्यक्ष, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) नियुक्त किया गया। मुकेश कुमार को महासचिव, सोहना (गुरुग्राम) का दायित्व सौंपा गया। दीपक पांडेय को सचिव, सोहना (गुरुग्राम) नियुक्त किया गया। माहेश्वर शाही को महासचिव, गुरुग्राम विधानसभा बनाया गया। राम बाबू साहू को सचिव, गुरुग्राम विधानसभा का दायित्व दिया गया।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा श्रमिकों एवं आमजन के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। हरियाणा प्रदेश लेबर सेल के उपाध्यक्ष ए.बी. गुप्ता ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

