मालवीय नगर अग्निकांड: 21 लोगों की मौत पर CM और LG ने जताया शोक
Updated: Jun 3, 2026, 13:58 IST
RNE Network.
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत की खबर है दमकल विभाग को सुबह 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बेसमेंट समेत पूरी इमारत से करीब 40 लोगों का रेस्क्यू किया. इनमें से कई लोग गंभीर घायल थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे वाली जगह राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और सीएम सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। हादसे में मरने वालों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशी देने की घोषणा की है।

