Movie prime

Metro New Corridors : दिल्ली मेट्रो में 7 नए कॉरिडोर बनेंगे, गांवों को जोड़ा जाएगा मेट्रो से 

 

दिल्ली मेट्रो फेज-V (बी) का सरकार की तरफ से ऐलान कर दिया है। दिल्ली मेट्रो फेज-V (बी) के तहत दिल्ली व पड़ोसी राज्य के गांवों को मेट्रों से जोड़ा जाएगा। इसका सीधा लाभ गांव के लोगों के मिलने वाला है। | डीएमआरसी के 32वें स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने मेट्रो फेज-V (बी) के तहत नई विस्तार योजना की घोषणा की।

इस चरण में राजधानी में 7 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिनकी कुल लंबाई 97.158 किलोमीटर होगी। परियोजना के तहत 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे और इसकी अनुमानित लागत 48,204 करोड़ रुपये होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली के दूर-दराज और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी, जिससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

फेज-V (बी) का पहला कॉरिडोर ढांसा बस स्टैंड से नांगलोई तक बनाया जाएगा। यह 11.859 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर होगा, जिसमें 9 स्टेशन शामिल होंगे। इससे नजफगढ़, रणहौला, बक्करवाला और बापरोला जैसे इलाके जुड़ेंगे।

FROM AROUND THE WEB