RudraNewsExpress_Logo

Randhawa- Bishanaram Meeting: दिल्ली में हुई मुलाकात पर बीकानेर में सियासी चर्चा

 

Rudra News Express Bikaner.

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा से कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) बीकानेर के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने मंगलवार को दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बीकानेर जिले की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस के संगठनात्मक मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान बीकानेर में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

बीकानेर की राजनीति पर भी हुई चर्चा : 

बैठक में जिले की मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों, संगठन की स्थिति और आने वाले समय में पार्टी की रणनीति को लेकर भी विचार साझा किए गए। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ और ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिए जाने की बात सामने आई।

सियाग ने जिले में कांग्रेस संगठन को सक्रिय बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने से जुड़े मुद्दे रंधावा के समक्ष रखे। दोनों नेताओं के बीच आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

सियाग की रंधावा से मुलाकात के राजनीतिक मायने :

बिशनाराम सियाग की राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से दिल्ली में हुई मुलाकात को बीकानेर कांग्रेस की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। जिला कांग्रेस देहात की जिम्मेदारी संभाल रहे सियाग की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पंचायत चुनाव सिर पर है। इसी लिहाज से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है।

हालांकि, मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन बीकानेर की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा ने इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया है।

FROM AROUND THE WEB