दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता
Updated: Jul 23, 2025, 12:03 IST
Aug 11, 2024, 07:04 PM
धीरेंद्र आचार्य
RNE, NETWORK. राजनीति की एक रोचक खबर हरियाणा से आई है। आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने आप छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली पर ये दलबदल उनको रास नहीं आया। भाजपा पार्टी ज्वाइन करने के 3 घंटे बाद ही संदीप को भाजपा से निकाल दिया। संदीप के भाजपा में आने से सर्वाधिक नाराज हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। क्यूंकि वे कई विवादों से घिरे हैं। सीएम ने तुरंत हस्तक्षेप किया और 3 घन्टे के भीतर ही उनको भाजपा से वापस बाहर का रास्ता दिखा दिया।