Movie prime

Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 पर जान जोखिम में डाल उतरा भारतीय दल, खतरा टाला!

 
Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 पर जान जोखिम में डाल उतरा भारतीय दल, खतरा टाला!
  • ICG, Navy & IAF Execute High-Risk Operation to Stabilise Fire-Hit Singaporean Vessel Off Koch
  • भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी), नौसेना और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने कोच्चि के पास आग से प्रभावित सिंगापुर के जहाज को स्थिर करने के लिए अत्यिधिक जोखिमपूर्ण अभियान चलाया
Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 पर जान जोखिम में डाल उतरा भारतीय दल, खतरा टाला! RNE Network, Kochchi (Kerala). सिंगापुर के पोत MV Wan Hai 503 में लगी आग बुझाने और बचाव अभियान में, भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना (Navy & IAF) के साथ मिलकर संकटग्रस्त कंटेनर पोत के टो को समुद्री टग ऑफशोर वॉरियर में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया। आईसीजी ने कई दिनों तक पोत को केरल तट से दूर रखा था लेकिन मौसम की स्थिति में अचानक प्रतिकूल बदलाव और तेज पश्चिमी हवाओं के कारण यह तेजी से तटरेखा की ओर जा रहा था। Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 पर जान जोखिम में डाल उतरा भारतीय दल, खतरा टाला! इतनी जोखिम : जलते जहाज पर प्रतिकूल मौसम में उतरा भारतीय दल प्रतिकूल मौसम जिसने हवाई अभ्‍यान को सीमित कर दिया और बचाव दल के बोर्डिंग में देरी के बावजूद 13 जून को कोच्चि से उड़ान भरने वाले नौसेना के सी किंग हेलीकॉप्टर (Sea King helicopter) ने अत्‍यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बचाव दल के सदस्यों को जहाज पर सफलतापूर्वक उतारा। Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 पर जान जोखिम में डाल उतरा भारतीय दल, खतरा टाला! इसके बाद बचाव दल कोच्चि के तट से लगभग 20 समुद्री मील दूर ऑफशोर वॉरियर से 600 मीटर की रस्सी जोड़ने में सफल रहा। पोत को अब 1.8 समुद्री मील की गति से पश्चिम की ओर खींचा जा रहा है और यह लगभग 35 समुद्री मील दूर है। Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 पर जान जोखिम में डाल उतरा भारतीय दल, खतरा टाला! खतरा अब दूर, तीन पोत कर रहे एस्कॉर्ट :  तीन आईसीजी अपतटीय गश्ती पोत कंटेनर जहाज को एस्कॉर्ट कर रहे हैं और आग बुझाने में लगे हुए हैं। वर्तमान में, जहाज पर केवल घना धुआँ और कुछ अलग-अलग हॉटस्पॉट बचे हैं जो आईसीजी के प्रभावी अग्निशमन प्रयासों का प्रमाण है जिसने एक बड़ी पर्यावरणीय आपदा को टालने में मदद की है। Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 पर जान जोखिम में डाल उतरा भारतीय दल, खतरा टाला! कोशिश, भारत से दूर रहे यह खतरा :  आईसीजी नौवहन महानिदेशालय के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जहाज भारतीय तटरेखा से कम से कम 50 समुद्री मील की दूरी पर रहे, जब तक कि इसके मालिकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार इस बारे में निर्णय नही लिया जाता है। अतिरिक्त अग्निशमन टगों के आने से स्थिति के और स्थिर होने की उम्मीद है। Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 पर जान जोखिम में डाल उतरा भारतीय दल, खतरा टाला! यूं सी किंग हेलीकॉप्टर से जलते पोत तक पहुंचे :  दरअसल भीषण आग में घिरे Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 तक भारतीय भारतीय नौसेना ने 13 जून 2025 को बचाव दल को हवाई मार्ग से प्रवेश करवाकर अपने बचाव अभियान को तेज किया। बचाव दल के सदस्यों को कोच्चि के आईएनएस गरुड़ में एक सीकिंग हेलीकॉप्टर (Sea King helicopter) पर चढ़ाया गया। Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 पर जान जोखिम में डाल उतरा भारतीय दल, खतरा टाला! नौसेना के हेलीकॉप्टर ने चुनौतीपूर्ण मौसम/समुद्री परिस्थितियों और जहाज पर लगी आग के बीच टीम को सफलतापूर्वक पोत पर चढ़ाया। बचाव दल को नीचे उतारा गया। बचाव दल ने रस्‍सी को टग ऑफशोर वॉरियर से जोड़ा। इसे रस्‍सी से जोड़ने के बाद बचाव दल को नौसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पोत से सफलतापूर्वक निकाला गया। इसके साथ ही पोत को रस्‍सी से खींचने का अभियान शुरू हुआ। Singaporean Vessel MV Wan Hai 503 पर जान जोखिम में डाल उतरा भारतीय दल, खतरा टाला! वर्तमान में, भारतीय नौसेना के आईएनएस शारदा और ओएसवी एमवी ट्राइटन लिबर्टी भारतीय तटरक्षक बल और अन्य समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय में बचाव अभियान में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। भारतीय नौसेना द्वारा बचाव दल को शीघ्रता से प्रवेश करवाकर और बाहर निकालकर बचाव के प्रयासों में तेजी लाई गई।