Smriti Mandhana : अचानक पिता की तबीयत बिगड़ने से कल की शादी को टालना पड़ा
Nov 24, 2025, 10:45 IST
RNE NETWORK.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की कल रविवार को होने वाली शादी टालनी पड़ी।
मंधाना के पिता श्रीनिवास की सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में शादी को टाल दिया गया। कुछ रिपोर्ट के अनुसाए उन्हें हार्ट अटैक आया था। मंधाना का अपने पिता से गहरा लगाव है, इस कारण शादी को टाला गया।
स्मृति मंधाना की शादी गायक - संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ सांगली स्थित उनके फॉर्म हाउस में होने वाली थी। शादी की अगली तारीख तय नहीं हुई है।

