दिल्ली में आतंकी खतरे का अलर्ट, खुफिया एजेंसी से इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई
May 10, 2026, 08:00 IST
RNE Network.
राजधानी दिल्ली में आतंकी खतरे का खुफिया इनपुट मिलने के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। लोगों को भी पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
सुरक्षा एजेंसियों ने भाजपा मुख्यालय और महत्त्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। संभावित आत्मघाती हमलों और आईईडी के खतरों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल , बम निरोधक दस्ते और त्वरित प्रतिक्रिया टीमें तैनात की गई है। दिल्ली पुलिस शहर के प्रमुख बाजारों , परिवहन केंद्रों और संवेदनशील रिहायशी इलाकों में सघन तलाशी अभियान और वाहनों की जांच की जा रही है। अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गयी है।

