व्हाट्सएप का नया फीचर: स्टेटस में पूरे ग्रुप को मेंशन करें
Nov 22, 2024, 12:56 IST
RNE Network सोशल मीडिया का माध्यम व्हाट्सएप सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसका पूरी दुनिया मे अधिक उपयोग होता है। भारत में तो ये सर्वाधिक पॉपुलर है और इसके यूजर्स बहुत ही हैं। इन यूजर्स के लिए एक नई सुविधा दी जा रही है ताकि वे उसका उपयोग कर लुत्फ ले सकें।
दरअसल व्हाट्सएप नया फीचर ला रहा है। इसकी मदद से यूजर ग्रुप के सभी सदस्यों को एक बार में ही किसी स्टेटस को मेंशन कर सकेगा। अब तक अपडेट को एक बार में केवल पांच यूजर को ही भेजा जा सकता था। नये फीचर के आने के बाद यह सीमा खत्म हो जायेगी। अब ग्रुप के सभी सदस्यों को नोटिफिकेशन जायेगा। ये यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा होगी।






