Skip to main content

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया बानाई नई पार्टी

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय दलों की भरमार के बीच अब एक और नई पार्टी बनने की घोषणा हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से तीन दिन पहले इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। उनकी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा। इसके झंडे में नीला, लाल व हरा रंग होगा। मौर्य 22 फरवरी को दिल्ली में रैली करेंगे। स्वामी पहले मायावती के साथ बसपा में थे। वहां से पार्टी छोड़कर वे सपा में आ गये। अब उन्होंने सपा व अखिलेश यादव का भी साथ छोड़ दिया और अलग झंडा लेकर खड़े हो रहे हैं।