Skip to main content

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीन घंटे में चुराया हुआ नवजात बरामद

  • महिला गार्ड सहित तीन को हिरासत में लिया

RNE Network, Bihar. 

लगभग 20 घंटे पहले जन्मे बच्चे को सरकारी हॉस्पिटल के आईसीयू से एक महिला चुराकर ले गई। ले जाकर 60 हजार में बेच दिया। घटना की जानकारी दो घंटे बाद तब मिली जब उसकी मां दूध पिलाने आई।

यूं मिला बच्चा :

मां दूध पिलाने आई तो आईसीयू के पालने में बच्चा नहीं था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक महिला बच्चे को ले जाकर जाती हुई दिखी। वह जिस रास्ते से जाती हुई नजर आई उस रास्ते पर जहां-जहां कैमरे लगे थे सभी खंगाले गये। आखिरकार पुलिस वहां तक पहुंच गई जहां महिला बच्चे को लेकर गई थी। बच्चा बरामद करने के साथ ही यह हैरान करने वाली जानकारी सामने आई कि महिला ने इस परिवार को 60 हजार रूपए में बच्चा बेचा था। पुलिस ने महिला सहित तीन को हिरासत में लिया है।

कहां, कैसे हुई घटना, किसका है बच्चा : 

दरअसल घटना बिहार के बेगूसराय सदर हॉस्पिटल की है। यहां भर्ती महिला नंदनी ने शनिवार रात को बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे SNCU में भर्ती किया गया। रविवार रात को जब नंदनी अपने बच्चों को दूध पिलाने पहुंची तो उसका बच्चा गायब था। इसके बाद हड़कंप मच गया, तुरंत मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। सिविल सर्जन सदर अस्पताल पहुंचे, उन्होंने नगर थाना को इसकी सूचना दी।

इस मामले में अस्पताल की प्राइवेट महिला गार्ड की संलिप्तता सामने आई है। इस महिला गार्ड सहित बच्चे को चुराने और बेचने में संलिप्तता के संदेह में तीन को हिरासत में लिया गया है।