रात और सुबह हो गई ठंडी, दिन का पारा 40 तक पहुंचा
Oct 28, 2024, 10:11 IST
- रात का पारा राज्य में 20 से कम
- दिन में तापमान अधिक हो गया
राज्य में दिन का पारा बढ़ा राज्य के अधिकतर जिलों में अब दिन का पारा अधिक रहने लगा है। कई जिलों में यह 40 तक पहुंच गया है। वहीं रात का पारा अनेक जिलों में 20 या इससे कम रहने लगा है। 17 शहरों में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे रहा।
5 दिन मौसम साफ रहेगा मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। रात की ठंड भी कम होने की संभावना है।
बीकानेर में साफ रहेगा मौसम बीकानेर में आज मौसम शुष्क रहेगा। आकाश साफ रहेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंच गया। कल न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा।

