Skip to main content

नीता अंबानी दूसरी बार बनी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की सदस्य, सभी 93 वोट पड़े पक्ष में

RNE, National Bureau

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन व मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ( आईओसी ) की सदस्य चुनी गई है। उनको सर्वसम्मति से कमेटी का सदस्य चुना गया है।

नीता अंबानी पहले भी आईओसी की सदस्य रही है। नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोट पड़े। 2016 में रियो में ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी पहली बार आईओसी की सदस्य चुनी गई थी।