Skip to main content

नये संशोधन में भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं को भी शामिल किया

** सहयोगी दलों को भी स्थान मिला
** शिवराज सिंह बने पदेन सदस्य

RNE, National Bureau

केंद्र सरकार ने मंत्रिपरिषद में बदलाव के बाद नीति आयोग का भी पुनर्गठन किया है। नये संशोधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पुनर्गठित आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं उपाध्यक्ष व अन्य पूर्णकालिक सदस्यों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने इस विषय मे एक अधिसूचना जारी की है।

नीति आयोग में नये संशोधन के अनुसार आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी बने रहेंगे। वहीं वी के सारस्वत, रमेश चंद, वी के पॉल और अरविंद विरमानी पूर्णकालिक सदस्य बने रहेंगे। नये संशोधन में भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं को जगह दी गई है।

शिवराज सिंह पदेन सदस्य

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को नए पदेन सदस्य के रूप में जोड़ा गया है। गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व की भांति पदेन सदस्य बने रहेंगे।

ये है नये सदस्य

स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमार स्वामी, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह, राम मोहन नायडू, जुएल ओराम, चिराग पासवान व अन्नपूर्णा देवी को नये विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।