Skip to main content

NOKHA NEWS : बैसाखी पूर्णिमा के अवसर पर लगाए गए परिंडे

RNE, NOKHA (BIKANER) .

नोखा उपखंड क्षेत्र में जन अधिकार सेना सामाजिक संगठन के द्वारा आज विभिन्न स्थानों पर पशु पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्य किया गया। बैसाखी पूर्णिमा के पावन पर्व पर शांति वन से परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा महिलाओं बच्चों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए।

साथ ही आगे भी नियमित सेवा कार्य करने को लेकर सभी ने अलग-अलग जिम्मेदारियां ली। और कहां है कि भीषण गर्मी के दौर में आगे भी विभिन्न तरह के सेवा कार्य किए जाएंगे। इसी के तहत आज 31 परिंडे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

जिसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी हरिसिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ओझा के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश भर में भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पशु पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत आज नोखा क्षेत्र में परिंडे लगाए गए हैं। और आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा।

जिस तरह भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। इस गर्मी में आमजन का हाल बेहाल है। लेकिन पशु पक्षियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।उनका भी हाल बेहाल है।इसी के मध्य नजर देखते हुए आज विभिन्न स्थानों पर उनके लिए परिंडे लगाए गए हैं। और उनमें नियमित पानी डालने की और अन्य व्यवस्था करने की सभी ने अलग-अलग जिम्मेदारी ली है।

इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा जिला सचिव मालचंद सारस्वत कार्यकारिणी सदस्य शिवरतन नाई महिला सचिव निशा प्रजापत तहसील सचिव पवन भार्गव ग्राम अध्यक्ष रणजीतसिंह राम दयाल बिश्नोई पण्डित राधेश्याम शर्मा चेतन दत्त सारस्वत महेश पारीक विरेन्द्र सिंह बालचंद् सारस्वत नारायणी देवी सुमन एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।