Skip to main content

NOKHA : पलक रेगर ने 600 में से 591 अंक हासिल किए

RNE, NOKHA (BIKANER).

सावित्री देवी गट्टानी आदर्श विद्या मंदिर नोखा की छात्रा पलक रेगर ने दसवीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2024 में प्राप्त किये 98.50 प्रतिशत अंक।

पलक रेगर के पिता सुरेश कुमार रेगर शिक्षक जो वर्तमान में कर्मचारी कॉलोनी नोखा में रहते हैं तथा राउमावि सारणो की ढ़ाणी काहिरा में कार्यरत हैं। बिटिया ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 591 अंक 600 में से प्राप्त कर की उपलब्धि हासिल की है।

तथा सभी विषयों मे डिक्टेशन मार्क्स हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।बिटिया से बात करने पर बिटिया ने बताया कि मेरे को मेरे माता-पिता व दादी जी एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

आगे मैं चिकित्सा सेवा में जाने की इच्छुक हूं मैंने यह उपलब्धि प्रतिदिन 5- 6 घंटे नियमित अध्ययन करते हुए प्राप्त की है। मेरी रुचि चिकित्सक बन करके समाजमे वंचितों की सेवा करना है।