Skip to main content

भाजयुमो: भूलवश जारी 55 की लिस्ट में बीकानेर से महज दो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

  • भाजपा ने लिस्ट जारी करने के दो मिनट बाद ही इसे वापस लिया, कहा-गलती से जारी हुई

RNE, BIKANER. 

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार शाम को युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सूची जारी। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची की ओर से जारी यह लिस्ट दो मिनट में यह कहते हुए हटा दी गई कि भूलवश सूची जारी हो गई। ऐसे में जहां भाजपा और युवा मोर्चा अब भूल-सुधार कर दुबारा सूची जारी करेंगे वहीं गलती से जारी हुई सूची ने प्रदेशभर में चर्चाओं को जन्म दे दिया।

गलती वाली सूची में 29 पदाधिकारी, 26 सदस्य:

जो सूची जारी हुई उसमें कुल 29 पदाधिकारी शामिल किये गये। इनमें 08 प्रदेश उपाध्यक्ष, 04 प्रदेश महामंत्री, 09 प्रदेश मंत्री शामिल है। इनमें अलावा एक-एक कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, मीडिया सह प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और आईटी संयोजक बनाये गये। इनके अलावा 26 कार्यसमिति सदस्य बनाये गये। इनमें संभाग मुख्यालय वाले बीकानेर जिले से जहां एक भी पदाधिकारी नहीं बनाया गया वहीं भवानी पाइवाल और मन्नत अरोड़ा को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

देखें ये हैं भाजपा की गलती से जारी सूची:

और रोक दी गई सूची :

सूची जारी होने के कुछ ही देर में भाजपा ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाने के साथ ही उसकी जगह एक सूचना चस्पा कर दी। इसमें लिखा गया, युवा मोर्चा की सूची त्रुटिपूर्वक जारी हो गई थी। इसे अपरिहार्य कारणों से रोक दी है।