Skip to main content

गर्मी ने कल सुबह से दिखाए तेवर, हवा गायब, नोतपा शुरू, तेज रहेगी गर्मी

** नोतपा ज्यादा ही तपायेगा
** लू का रहेगा ज्यादा जोर
** बारिश के आसार भी नहीं

आरएनई, बीकानेर

बीकानेर में शनिवार का दिन आज फिर गर्मी के तीखे तेवर से आरम्भ हुआ। हवा तो पूरी तरह से गायब थी। उमस ने गर्मी को और बढ़ाया हुआ था। मॉर्निंग वॉक करने वाले भी 5 दिन से गर्मी के सामने झुक गये और कम ही सुबह बाहर निकलते हैं। आज से नौतपा भी शुरू हो गया, भीषण गर्मी के दस्तक सुबह सुबह ही मिल गई।

आज से नौतपा आरम्भ हुआ है जिसे गर्मियों के मौसम का सर्वाधिक असर वाला समय माना जाता है। भले ही नौतपा आज से हो मगर बीकानेर को तो गर्मी की मार एक सप्ताह से भुगतनी पड़ रही है। भीषण गर्मी ने पूरे जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग का मानना है कि आज से नौतपा अपने रौद्र रूप में सामने आयेगा। इस दौरान तापमान 47 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

हीट वेव के असर को देखते हुए संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने कल बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी आदेशों तक अधिकारियों के अवकाश स्वीकृत न किये जायें। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहा। रात भी गर्म रही। तापमान अधिक था। न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री रहा। विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी।