
अब भाई जान सलमान ने ‘ राम घड़ी ‘ पहनी तो बताया हराम, मुस्लिम संगठन ने सलमान के इस काम को नाजायज ठहराया
RNE Network.
फिल्म अभिनेता भाई जान सलमान खान इन दिनों बेहद सुर्खियों में है। लॉरेंस विश्नोई गैंग की धमकियों के बाद से वे जबरदस्त सुरक्षा में ही अब बाहर निकलते हैं। घर को भी किले की तरह सुरक्षित किया गया है।इससे उकता कर सलमान खान ने दो दिन पहले ही कहा कि इस सुरक्षा के कारण कहीं आने जाने में उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस अभिनेता ने ये भी कहा कि भगवान – अल्लाह ने जितनी जिंदगी दी है, उतना तो जीऊंगा ही।
अब सलमान के हाथ की घड़ी ने उनको फिर विवाद में लाकर सुर्खिया दे दी है। सलमान खान द्वारा राम मंदिर प्रचार के लिए बनाई गई राम जन्मभूमि थीम वाली ‘ राम घड़ी ‘ पहनने से मौलाना भड़क गए हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे हराम व नाजायज बताया है।