Skip to main content

संगठन स्तर पर अब नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू, प्रदेश अध्यक्ष बन जायेंगे

RNE Special.

भारतीय जनता पार्टी को अपना नया अध्यक्ष अगले माह जुलाई में मिल जायेगा। ऐसी संभावना है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 21 जुलाई तक हो जायेगा। अध्यक्ष का चुनाव पहले इस साल के आरम्भ में जनवरी में होना था मगर वो कुछ न कुछ कारणों से टलता रहा।

पहले तो राज्यों में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया में विलंब हो गया। वहां प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव व राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव पहले होना जरूरी था। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सम्भव था।

फिर कुछ राज्यों में खासकर दिल्ली में विधानसभा चुनाव आ गए, उससे संगठन चुनाव टल गये। उसके बाद सीमा पार से आतंकवाद और फिर ऑपरेशन सिंदूर हुआ। उससे चुनाव टल गया।

अब 21 जुलाई को अध्यक्ष का चुनाव हो जाने के आसार है। इस मामले में संगठन ने प्रक्रिया को भी तेज कर दिया है। बड़े नेताओं, संघ के बीच भी अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो चुकी है।

बचे राज्यों में अध्यक्ष भी बनेंगे:

जिन राज्यों में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुए है, उनमें भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ चुनाव पूरे हो जाएंगे। अभी तक भी देश के 10 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना बाकी है।