Skip to main content

चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने लिया कठोर फैसला

RNE, National Bureau

ओडिसा में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने वहां बड़ा पोलिटिकल ऑपरेशन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक झटके में प्रदेश कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित ब्लॉक तक के सभी पदाधिकारियों को हटा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष शरद पटनायक को भी हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

हार के बाद छानबीन के लिए खड़गे ने तारिक अनवर व अजय माकन की एक समिति बनाई थी। जिसने ओडिसा जाकर पूरी छानबीन की। नेताओं से मुलाकात की। तब नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पटनायक की कार्य शैली पर सवाल उठाए।

हार के बाद कांग्रेस नेताओं ने ही प्रदेश अध्यक्ष पटनायक पर आरोप लगाये और स्याही फेंकी थी। माकन व अनवर की रिपोर्ट के बाद खड़गे ने सभी पदाधिकारियों को हटाने का निर्णय किया है।