Skip to main content

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कल पाली में दी जानकारी

** 4 लाख लोगों को इससे मिलेगा रोजगार
** पौधों को पेड़ बनाया जायेगा

आरएनई, स्टेट ब्यूरो

प्रदेश में पहली बार पौधों की सुरक्षा के लिए मजदूर लगाये जायेंगे। वे पौधों को पानी देने के साथ उसकी देखभाल भी करेंगे। ये जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी है। कल पाली में उन्होंने ये बात कही।

उन्होंने बताया कि 200 पौधों पर एक मजदूर लगाया जायेगा। नरेगा की तर्ज पर सरकार पैसा देगी। राज्य में लगभग 4 लाख लोगों को इससे रोजगार मिलेगा। दिलावर ने कहा कि अक्सर देखभाल के अभाव में पौधे पेड़ नहीं बन पाते हैं। इसलिए पहली बार राज्य सरकार नवाचार कर रही है।

8 अगस्त को सरकार अमृत पर्यावरण महोत्सव मनायेगी। इसके तहत प्रदेश वासियों को ज्यादा से ज्यादा उस दिन पेड़ लगाने का आव्हान करेगी। राज्य में 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उनके परिवार में जितने सदस्य हैं, उतने पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।