Skip to main content

मौसम : खुला आकाश, गर्मी से दिन हुआ शुरू, संभाग में बारिश के आसार

** रात को तापमान अधिक रहा
** अभी बारिश की संभावना नहीं

RNE, Bikaner

बीकानेर में गुरुवार की शुरुआत खुले आकाश से हुई। रात की गर्मी का असर सुबह भी साफ दिख रहा था। हवा रुकी हुई थी। इस कारण मॉर्निंग वॉक के लिए भी लोग कम ही बाहर निकले। कॉलोनियों के पार्क में बैठकर जरूर महिलाएं व बच्चे बैठे थे। आज भी मौसम में किसी तरह के बड़े बदलाव के संकेत नहीं है।

प्रदेश में ‘ लू ‘ का भी असर

मानसून है, उसके बाद भी राज्य के कुछ जिलों में कल लू का असर देखा गया। बुधवार को जोधपुर, फलौदी व जैसलमेर में लू का असर रहा। यहां पारा बढा हुआ था। जोधपुर व जैसलमेर में पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। भीषण उमस व गर्मी ने कई जिलों में लोगों का बुरा हाल कर रखा था। शाम को जरूर कुछ जगहों पर मौसम पलटा।

राज्य में 4 प्रतिशत अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1 जून से अब तक 137.7 मिमी बारिश हो चुकी है। इस समय ओसत सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 131.8 मिमी है। यानी 4 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

आज संभाग में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों में बारिश के आसार हैं। कल बीकानेर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे रात भी गर्म थी।