Skip to main content

श्री डूंगरगढ़ : पुलिस ने करीब दर्जन भर खेतों की छानबीन की

आरएनई,बीकानेर।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खेत में उगे हुए अफीम के 8200 पौधे नष्ट किए हैं व आरोपी किस को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस ने करीब दर्जन भर खेतों की छानबीन की। श्री डूंगरगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कई खेतों में अफ़ीम की खेती की जा रही है है। आज पुलिस ने सुबह टीम बनाकर करीब संभावित 10 खेतों की छानबीन की तो मोमासर निवासी किसान सुंडाराम पुत्र लूणाराम गोदारा के खेत से 8200 पौधे अफीम के बरामद हुए,जिनका कुल वजन 370.650 किलोग्राम रहा। किसान ने यहां चोरी छुपे बड़ी मात्रा अफीम की पूरी खेती ही कर ली। पुलिस ने इस क्षेत्र में करीब 10 खेतों में दबिश दी परंतु शेष स्थानों पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।