Skip to main content

भारतीय जनता पार्टी ने पूनिया को बनाया हरियाणा का प्रभारी

RNE , NATIONAL BUREAU .

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियां की है। अनेक राज्यों में नये संगठन के प्रभारी व सह प्रभारी लगाये है। कुल 24 राज्यों में ये नियुक्तियां हुई है। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी बनाया है।

उनके साथ सुरेंद्र सिंह नागर, सांसद को सह प्रभारी बनाया है। संगठन महासचिव अरुण सिंह ने नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।