Skip to main content

Nokha News : असत्य भाषण-व्यवहार करेंगे तो निश्चित ही पतन होगा : प्रभु प्रेमी

आरएनई,नोखा।  

भगवान सत्य स्वरूप है और हम भगवान के अंश है। सत्य स्वरूप परमात्मा के अंश होने के नाते हम सत्य से विमुख हो ही नहीं सकते। यदि असत्य भाषण, असत्य व्यवहार करेंगे तो हमारा निश्चित ही पतन होगा। सत्य आचरण से ही हमारा भला होगा। सत्य मे सारे सद्गुण समाहित है।

एक सच्चाई का मार्ग पकड़ लो जीवन आनंद मय, उनत्ति मय एवं मोक्ष दायक बन जायेगा। भागवत सत्यम परम धीमहि से प्रारम्भ होती है और सत्यम परम धीमहि पर ही विश्राम लेती है। परमात्मा श्रीकृष्ण के आश्रित होकर सबका भला कैसे हो ऐसा व्यवहार हमारा होना चाहिए ऐसे सदप्रयास करने चाहिए।

उपरोक्त व्याख्यान लाखोटिया प्याऊ के पास आयोजित हो रही भव्य श्रीमद् भागवत कथा मे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गौसेवा प्रेरक कन्हैया लाल पालीवाल प्रभु प्रेमी महाराज ने दूसरे दिन की कथा मे विचार व्यक्त किये।

सीताराम लाहोटी ने बताया की कथा मे मधुर भक्ति भजनो को राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुत कर रहे है। आज भीष्म पितामह की बाणो की सैया पर झाँकि देखकर सभी दर्शक मुग्ध हो गये।

व्यवस्थाओ मे राधा देवी लाहोटी, संगीता, जुगालकिशोर, नन्द किशोर, राजू, संतोष, सीताराम लाहोटी, हनुमान व्यास, देवकिशन व्यास, रामेश्वर छिम्पा,अमरीश माली, बालूराम, ओम प्रकाश जोशी, मनोज सोनी, आसाम,बंगाल,नोखा,श्रीडूंगरगढ़, नागौर, व नेपाल सहित विभिन्न स्थानों से आये श्रोता कथा श्रवण का आनंद ले रहे है। कथा का समय दोहपर 2 बजे से 5 बजे तक है।