Skip to main content

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने जताई आशंका-कमेंट करने वाला पाकिस्तानी

RNE, National Bureau

कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर की गई अश्लील टिप्पणी के मामले में अहम जानकारी सामने आई है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा का कहना है कि अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह पर अभद्र टिपण्णी करने वाला पाकिस्तान से हो सकता है।

हालांकि इस बारे में अभी दिल्ली पुलिस की तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हुआ था। इसमें दावा किया गया था कि पुलिस ने शहीद की पत्नी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ये दावा झूठ था। स्क्रीन शॉट में जिस व्यक्ति की तस्वीर थी वो दिल्ली में स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार हुआ शख्स था।