Skip to main content

संघ की समन्वय बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय महत्त्व के मुद्धों पर होगा मंथन

** 73 हजार शाखाओं के लिए नया निर्णय
** कई मुद्धों पर हो रहा विचार

RNE, Network

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘ आरएसएस ‘ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक कल से केरल के पलक्कड़ में आरम्भ हो गई। इस समन्वय बैठक में देश भर में लगने वाली 73 हजार से अधिक शाखाओं से बड़े सामाजिक परिवर्तन लाने पर मंथन किया गया।

अगले वर्ष 2025 में संघ स्थापना के 100 साल पूरे होने को ध्यान में रखते हुए संगठन की ओर से पंच परिवर्तन का बड़ा अभियान चलाने की तैयारी है। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय स्वत्व और नागरिक कर्त्तव्य के आधार पर एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक परिवर्तन की योजना चलाने पर इस बैठक में खास मन्थन हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शताब्दी वर्ष में संघ सेवा के कुछ नए क्षेत्रों में भी प्रवेश कर सकता है। पलक्कड़ में शनिवार से शुरू हुई तीन दिवसीय समन्वय बैठक में भाजपा सहित 32 संगठनों के बीच आपसी तालमेल को बेहतर बनाना मुख्य मुद्दा है।

कई मुद्धों पर विचार

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के बयान के अनुसार इस बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय महत्त्व के मुद्धों पर विचार किया जायेगा। बैठक में संघ सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सभी छह सह सरकार्यवाह और सभी कार्य विभाग प्रमुख सहित 90 राष्ट्रीय पदाधिकारी और 32 संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री और अन्य राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सहित 230 प्रतिनिधि शामिल है। भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बैठक में शामिल है।