Movie prime

आज खास : आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 02:01 बजे तक, वृद्धि योग पूरे दिन, राहु काल सुबह 09:15 बजे तक, चन्द्रमा करेगा सिंह राशि पर संचार

 

आज का पंचांग

दिनांक : 05/05/2025 सम्वत् : 2082 मास : वैशाख - शुक्ल पक्ष ति थि : अष्टमी 07:36 AM तक, तत्पश्चात नवमी वार : सोमवार सूर्योदय : 05:57 AM सूर्यास्त : 07:09 PM ऋतु : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण नक्षत्र : आश्लेषा नक्षत्र 02:01 PM तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र योग : वृद्धि योग 06 मई को 12:19 AM तक, तत्पश्चात ध्रुव योग करण : बव 07:36 AM तक, तत्पश्चात बालव 08:02 PM तक, तत्पश्चात कौलव चन्द्रमा : 02:01 PM तक कर्क राशि पर, तत्पश्चात सिंह राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि में राहु काल : 07:36 AM से 09:15 AM तक आज खास : आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 02:01 बजे तक, वृद्धि योग पूरे दिन, राहु काल सुबह 09:15 बजे तक, चन्द्रमा करेगा सिंह राशि पर संचार दिन का चौघड़िया  :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत 05:57 AM 07:36 AM
काल 07:36 AM 09:15 AM
शुभ 09:15 AM 10:54 AM
रोग 10:54 AM 12:33 PM
उद्वेग 12:33 PM 02:12 PM
चर 02:12 PM 03:51 PM
लाभ 03:51 PM 05:30 PM
अमृत 05:30 PM 07:09 PM
  रात का चौघड़िया  :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 07:09 PM 08:30 PM
रोग 08:30 PM 09:51 PM
काल 09:51 PM 11:12 PM
लाभ 11:12 PM 12:33 AM
उद्वेग 12:33 AM* 01:54 AM*
शुभ 01:54 AM* 03:15 AM*
अमृत 03:15 AM* 04:36 AM*
चर 04:36 AM* 05:57 AM*
* अगला दिन
आज खास : आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 02:01 बजे तक, वृद्धि योग पूरे दिन, राहु काल सुबह 09:15 बजे तक, चन्द्रमा करेगा सिंह राशि पर संचार

राशिफल

मेष : घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की तैयारी करेंगे। दोस्तों का मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आँख-मूँदकर भरोसा न करें। ऑफिस का महत्वपूर्ण काम आपके सामने आयेगा। सोशल मीडिया पर संवेदनशील और भ्रामक पोस्टों को लाइक शेयर करने से बचें। वृषभ : आपके बारे में लोगों की राय मिश्रित रहेगी। लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम करवाने का प्रयास करेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्रों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। निजी रिश्तों में मधुरता आयेगी। अपने ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ न लादें।
मिथुन : फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी प्रबल इच्छाशक्ति से सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पदोन्नति के योग प्रबल हैं। छोटे भाई बहनों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। किसी बड़ी डील से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
कर्क : पारिवारिक समस्याओं के कारण मन विचलित हो सकता है। छोटे उद्योग कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। गलत रास्तों का चुनाव न करें। आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। हार्डवेयर सम्बन्धित कारोबार में लाभ की सम्भावना बन रही है।
आज खास : आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 02:01 बजे तक, वृद्धि योग पूरे दिन, राहु काल सुबह 09:15 बजे तक, चन्द्रमा करेगा सिंह राशि पर संचार
सिंह : अपनी कार्यशैली को लेकर आत्ममन्थन करेंगे। प्रेम-प्रसंगों को पर्याप्त समय देंगे। दिनचर्या का बड़ा समय पढ़ने और शोध आदि में दे सकते हैं। आज सिर्फ जरूरी कार्यों को ही प्राथमिकता दें। रिश्तों को लेकर कुछ असमंजस भरी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कन्या : कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। सम्भव है की आपका विचार अधिक सार्थक हो लेकिन सही बात कहने पर भी आप निशाने पर लिये जा सकते हैं। घर के कार्यों में भी मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से बचें।
तुला : अच्छे मित्रों के संयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। धीरे-धीरे अटके मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका रसूख बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
वृश्चिक : आप लोगों के लिये प्रेरणास्तोत्र बनाकर उभरेंगे। AI फील्ड से जुड़े लोगों को जॉब में काफी मजा आयेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों की योजना समय से पहले बना लेंगे। समय का सदुपयोग करेंगे। कमीशन और इन्श्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा।
आज खास : आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 02:01 बजे तक, वृद्धि योग पूरे दिन, राहु काल सुबह 09:15 बजे तक, चन्द्रमा करेगा सिंह राशि पर संचार
धनु : जीवनसाथी के प्रति अपनापन और प्रेम दोनों ही बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान देना पड़ेगा। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। पुराने सम्बन्धों का लाभ आपको मिलेगा।
मकर : मधुमेह के रोगियों को दवाओं के प्रयोग में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। अपच के कारण मुँह में छाले पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी जिम्मेदारी में करें। हेल्दी डाइट का कड़ाई से पालन करें। कहीं बाहर न जायें। आज आपको अचानक कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में धोखा मिल सकता है।
कुम्भ : कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। पहले की गयी मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आज व्यवसाय में नये तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी। ऑफिस में लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है।
मीन : सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम शीघ्र पूरे हो जायेंगे। जॉब के नये अवसर आपको मिल सकते हैं। व्यापार के मामले में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी।