आज खास : आयुष्मान योग रात्रि 08:02 बजे तक, राहु काल सुबह 09:18 बजे तक, चन्द्रमा करेगा वृषभ राशि पर संचार
Apr 28, 2025, 00:12 IST
दिनांक : 28/04/2025 सम्वत् : 2082 मास : वैशाख - शुक्ल पक्ष ति थि : प्रतिपदा 09:11 PM तक, तत्पश्चात द्वितीया वार : सोमवार सूर्योदय : 06:03 AM सूर्यास्त : 07:05 PM ऋतु : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण नक्षत्र : भरणी नक्षत्र 09:37 PM तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र योग : आयुष्मान योग 08:02 PM तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग करण : किस्तुघन 11:05 AM तक, तत्पश्चात बव 09:11 PM तक, तत्पश्चात बालव चन्द्रमा : 29 अप्रैल को 02:53 AM तक मेष राशि में, तत्पश्चात वृषभ राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि में राहु काल : 07:41 AM से 09:18 AM तकआज का पंचांग

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 06:03 AM | 07:41 AM |
काल | 07:41 AM | 09:18 AM |
शुभ | 09:18 AM | 10:56 AM |
रोग | 10:56 AM | 12:34 PM |
उद्वेग | 12:34 PM | 02:11 PM |
चर | 02:11 PM | 03:49 PM |
लाभ | 03:49 PM | 05:27 PM |
अमृत | 05:27 PM | 07:05 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
चर | 07:05 PM | 08:27 PM |
रोग | 08:27 PM | 09:49 PM |
काल | 09:49 PM | 11:11 PM |
लाभ | 11:11 PM | 12:33 AM |
उद्वेग | 12:33 AM* | 01:55 AM* |
शुभ | 01:55 AM* | 03:18 AM* |
अमृत | 03:18 AM* | 04:40 AM* |
चर | 04:40 AM* | 06:02 AM* |

मेष : आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। दूसरों से अपनी तुलना न करें। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। दैनिक कार्य बिना किसी रूकावट के पूर्ण होंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कोई सम्मान मिल सकता है। वृषभ : विद्यार्थियों को अपने करियर को लेकर बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिये। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। नींद में कुछ खलल पड़ सकती है। इसके कारण आपका पाचन खराब हो सकता है। नव विवाहित जातकों को कुछ समस्या हो सकती है। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलायें।राशिफल
मिथुन : आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापारिक सम्बन्ध सुदृढ़ होंगे। नौकरी में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं।
कर्क : कार्यक्षेत्र में आप लोगों के प्रिय बने रहेंगे। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। लेकिन आप समझदारी पूर्वक अपने पक्ष में स्थितियों को मोड़ लेंगे। व्यापार में काफी समय से अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

तुला : कार्यक्षेत्र में आपके मार्गदर्शन से दूसरों को लाभ होगा। साझेदारी में नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। महिलाओं को आज काफी प्रशंसा मिलने वाली है। दाम्पत्य सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। अधिकतर कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। उद्योगों से जुड़े लोगों को आज मशीनी बदलाव की आवश्यकता महसूस होगी।
वृश्चिक : अपने कार्यों को दूसरों के भरोसे न छोड़े। व्यवसाय में आपको बड़ा निवेश करना पड़ेगा। आप जिनसे अपेक्षा रखेंगे वो ही आपको धोखा दे सकते हैं। व्यवहारिक निर्णय लेने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है।
धनु : आज आपको बड़ी भागदौड़ करने से बचना चाहिये। सरकारी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें। प्रेम सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। निर्माण कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुम्भ : दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा। छात्रों को किसी बड़े ग्रुप में इंटर्नशिप का मौका मिल सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा। रुके हुये काम तेजी से पूर्ण होंगे। अनुभवी लोगों की राय लेकर काम करना हितकारी होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।
मीन : आप धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में मित्र काम आयेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द लेंगे। सम्पत्ति विवादों में उलझन बढ़ सकती है। दिन सामान्य फलदायी रहने वाला है। दूसरों के हितों का भी विचार करें।